औरंगाबाद, मई 17 -- काराकाट सांसद राजाराम सिंह शनिवार को नवीनगर के पूर्व नपं अध्यक्ष अजय कुमार सिंह उर्फ मुन्ना के आवास पर पहुंचे, जहां उनका स्वागत किया गया। पूर्व अध्यक्ष ने अंगवस्त्र व बुके देकर सम्मानित किया। सांसद राजाराम सिंह ने कहा कि पहलगाम हमले की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। इस बात की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई कि आतंकवादी उस प्रदेश में कहां से आए जहां सात लाख फौजी ड्यूटी में थे। आतंकवादी कहां से आए फिर मारने के बाद कहां चले गए, इसकी पड़ताल केंद्र सरकार को करनी चाहिए। काश्मीर आज की तारीख में केंद्र शासित प्रदेश है। कहा कि अमेरिका, भारत के हर मामले में दखल बढ़ाता जा रहा है। भारत की संप्रभुता को चुनौती देता है। हम एक संप्रभु राष्ट्र हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यह घोषणा की कि हमने भारत-पाकिस्तान को निर्देश दिया कि आपस में लड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.