संभल, अप्रैल 27 -- संयुक्त व्यापार मंडल व भाजपा मंडल चंदौसी के आह्वान पर शनिवार को नगर के दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर पहलगाम में हुई आतंकी घटना के विरोध में रोष जताया। इस दौरान ब्रहम बाजार में व्यापारियों ने प्रदर्शन किया और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। दोपहर 12 बजे तक शहर की लगभग सभी दुकानें बंद रही। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नगर में भ्रमण कर कुछ खुल रही इक्का दुक्का दुकानों को भी बंद करा दिया। इस दौरान सुबह करीब 11 बजे ब्रह्म बाजार में व्यापार मंडल ने पहलगाम आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन किया और पाकिस्तान मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाए। अखिल भारतीय युवा उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अनुज वाष्र्णेय अन्नू ने बताया कि पाकिस्तान द्वारा की गई यह कोई पहली आतंकी घटना नहीं है। दुश्मन मुल्क समय- समय पर भारत द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.