देहरादून, अप्रैल 23 -- नेताजी संघर्ष समिति की कांवली रोड स्थित कार्यालय पर हुई बैठक में पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों के प्रति शोक व्यक्त किया गया और भगवान से उनकी आत्मशांति की कामना की गई। इसके साथ आतंकियों के प्रति गहरे गुस्से और नाराजगी को व्यक्त करते हुए हमले की घोर निंदा की गई। समिति के प्रमुख महासचिव आरिफ वारसी ने कहा कि इस हमले से दिल दुखी है, यह कायराना हरकत है, कुछ लोग ऐसी हरकत करके अपनी पीठ थप थपाते हैं, उन्हें यह नहीं पता कि भारत की सेना उन्हें मुंहतोड़ जवाब देना जानती है। उपाध्यक्ष प्रभात डंडरियाल ने कहा कि यह बड़ी दुखदाई घटना है, जम्मू कश्मीर और केंद्र सरकार को इस पर तुरंत एक्शन लेकर आतंकियों के खिलाफ अभियान चलाकर उनका सफाया करना चाहिए। इस मौके पर प्रदीप कुकरेती, विपुल नौटियाल, दानिश नूर, नवनीत गोसाईं, गुलाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.