बोकारो, अप्रैल 26 -- 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 28 लोगों के मारे जाने से आक्रोशित बोकारो जिले के शिक्षकों ने शुक्रवार को प्रतिकार दिवस मनाया। जिला में शिक्षक, शिक्षिकाएं व शिक्षा कर्मियों ने काला पट्टा लगाकर कार्य किया व विद्यालयों में बीआरसी में टीएनए केंद्रों पर समूह में शोक सभाओं में शामिल हुए। फिर दो मिनट मौन रखकर आतंकियों की ओर से मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी व घायल लोगों के स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर जिले के कोने कोने में शिक्षकों ने राष्ट्र और मानवता विरोधी हुए इस आतंकी कृत्य का प्रतिकार किया। आतंकवाद के खिलाफ देशवासियों में व्याप्त आक्रोश का इजहार किया और आतंकवाद के समूल नाश के लिए उठाए जा रहे कदम के प्रति एकजुटता प्रदर्शित की। प्रतिकार दिवस के माध्यम से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.