बिजनौर, जून 26 -- वन विभाग पर्यावरण को बचाने के लिए एक नई पहल शुरू कर रहा है। 1 जुलाई से 7 जुलाई (वन महोत्सव) की अवधि में जन्मे नवजात शिशुओं को ग्रीन गोल्ड सर्टिफिकेट के साथ एक पौधा भेंट के रूप में उनके अभिभावकों को दिया जाएगा। सीएमओ से इस अवधि के बीच जन्मे शिशुओं का ब्यौरा वन विभाग लेगा और उनके घर जाकर बच्चों को ग्रीन गोल्ड सर्टिफि केट दिया जाएगा। विकास की आंधी में हाईवे पर पुराने हजारों पेड़ों को काटा जा रहा है। वर्तमान में चल रही विकास की आंधी में पर्यावरण को बचाना कड़ी चुनौती है। पर्यावरण को बचाने के लिए लोगो का जागरुक होना बेहद जरूरी है। पौधा लगाना ही नहीं उसे बच्चे के तरह पालने की जरूरत है। अगर अधिक से अधिक पौधारोपण किया गया तो पर्यावरण को बचाया जा सकता है। ऐसे में वन विभाग ने एक नई पहल शुरू की है। जिले में 1 जुलाई से 7 जुलाई (वन महोत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.