साहिबगंज, अप्रैल 6 -- विशेष: साहिबगंज। उधवा झील यानी रामसर साइट को अंतर्राष्ट्रीय मानकों पर विकसित किया जाएगा। इसके लिए विस्तृत प्लान तैयार करने का जिम्मा वेटलैंड पारिस्थितिकी के विशेषज्ञ डॉ.गोल्डिन क्वॉड्रोस को सौंपा गया है। डॉ. क्वॉड्रोस तमिलनाडु के कोयंबटूर (अनाईकट्टी) स्थित सलीम अली पक्षी विज्ञान और प्राकृतिक इतिहास केंद्र (सीकॉन)के प्रधान वैज्ञानिक हैं। उधवा झील को बीते दो फरवरी को विधिवत रामसर साइट(वैटलैंड)का प्रमाण पत्र मिला था। यहां यह बता देना उचित होगा कि उधवा झील को रामसर साइट घोषित कराने के क्रम में प्रारंभिक डेटा संग्रहण के बाद रामसर सूचना पत्र (रामसर इंफार्मेशन शीट) तैयार करने में डॉ. गोल्डिन क्वाड्रोस की भी अहम भूमिका रही है। जानकारी के मुताबिक डीएफओ प्रबल गर्ग के आमंत्रण पर डॉ.गोल्डिन क्वॉड्रोस दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.