रांची, अगस्त 12 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि लोकतंत्र के पहरेदार लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। भारत के लोकतंत्र को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चुनाव आयोग के गठजोड़ ने पूरे विश्व समुदाय के समक्ष शर्मसार किया है। भारत का लोकतंत्र हमारे संविधान की नींव पर टिका है। इसी संविधान में एक व्यक्ति एक वोट का अधिकार दिया गया है। संविधान निर्माताओं ने परिकल्पना की थी कि भारत के नेतृत्वकर्ता को चुनने में सबको समान अधिकार है। इस अधिकार की चोरी भाजपा चुनाव आयोग के साथ मिलकर कर रही है। लोकतंत्र में वोट का अधिकार जनता को सबसे ज्यादा ताकत देता है। यह ताकत जनता से छीनी जा रही है। वोट चोरी से भाजपा देश में सत्ता हासिल कर रही है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने देश को अराजक स्थिति में खड़ा कर दिया है। संस्थाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.