औरंगाबाद, जनवरी 15 -- हसपुरा थाना के पहरपुरा गांव में गुरुवार को एक खलिहान में आग लग गई। इसमें राम लायक विश्वकर्मा, सुभाष यादव, मुस्लिम अंसारी, रियाजुद्दीन अंसारी और जितेंद्र चौधरी पांच किसानों के खलिहान में रखा लगभग 10 बीघा खेत के धान का बोझा जलकर राख हो गया। खलिहान से अचानक धुआं निकलने लगा तो ग्रामीणों की नजर पड़ी। आग पर काबू पाने के लिए ग्रामीण खलिहान की ओर दौड़ पड़े। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। मोटर पंप के सहारे आग को बुझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने दमकल कर्मियों को भी सूचना दी, लेकिन आग की लपटे इतनी तेज थी कि दमकल आते-आते धान के बोझा जलकर राख हो गया। अगलगी में पांचों किसानों की लाखों का नुकसान बताया जा रहा है। किसी को धान बेचकर कर्ज चुकना था तो किसी को घर में खर्च करना था। सभी किसानों के अरमान जलकर राख हो गए। उसी जगह अन्य ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.