नवादा, नवम्बर 26 -- काशीचक, एसं। प्रखंड के चंडीनावां गांव स्थित श्रीराम जानकी ठाकुर बाड़ी में भव्य विवाह मंडप में मंगलवार को भगवान राम और भगवती सीता का विवाह परंपरागत तरीके से संपन्न हुआ। पुजारी आचार्य वंशीधर पाण्डेय ने बताया कि मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष पंचमी को त्रेता युग में भगवान राम का विवाह माता सीता के साथ जनकपुर में हुआ था। इसी उपलक्ष्य में देश के मंदिरों में भगवान राम का विवाह महोत्सव मनाया जाता है। मंदिर के सभी विग्रहों को नवीन वस्त्रों के साथ दिव्य आभूषण भी पहनाए गए। वर पक्ष की तरफ से दशरथ के रूप में बहादुर सिंह एवं वधू पक्ष की ओर से जनक के रूप मे मकेश्वर सिंह उपस्थित थे। ग्रामीण कार्यानंद सिंह, उपेन्द्र सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि शादी को लेकर गांव के कई मंदिर परिसर को भव्य तरीके से सजाया गया है। उन्होंने कहा कि राम विवाह को ल...