रामपुर, दिसम्बर 5 -- पुलिस ने मोबाइल फोन सिम विक्रेताओं को निर्देश जारी किए हैं। साइबर क्राइम में सिम डिटेल में मिल रहे फर्जीवाड़े के मद्देनजर पुलिस ने उनसे देखभाल कर काम करने को कहा है। साथ ही कहा कि इसमें अगर कोई सिम रिटेलर फंसा तो उस पर भी कार्रवाई हो सकती है। गुरुवार को साइबर सेल प्रभारी ने कोतवाली में क्षेत्रभर के सिम विक्रेताओं की बैठक बुलाई। उन्होंने बताया कि खुलासे में सिमों की अहम भूमिका रहती है। लेकिन इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं कि सिम विक्रेता एक ही व्यक्ति की आईडी पर कई-कई सिमें एक्टिव करके दूसरों को बेच देते हैं। इससे साइबर अपराधियों की धड़-पकड़ मुश्किल हो जाती है। रिटेलर ऐसा कोई काम न करें, जिससे पुलिस और रिटेलर दोनों को दिक्कत हो और अपराधी आराम से अपना काम करते रहें। कोई भी खरीदार संदिग्ध लगे तो पुलिस को सूचित करें।

हि...