प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 5 -- कोहंडौर, हिन्दुस्तान संवाद। खुद को प्राइमरी शिक्षक बताने के बाद शादी का झांसा देकर युवती से ठगी करने के आरोपी को पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अमेठी रामगंज के रामपुर का रहने वाला महेश यादव बताया गया। पुलिस ने उसका चालान कर दिया। कोहंडौर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से 24 नवंबर को बाइक सवार ने रास्ता पूछा। इलाके से अनजान होने की बात कहकर उसने युवती को लिफ्ट भी दे दिया। रास्ते में खुद को सरकारी स्कूल का अध्यापक बताकर मोबाइल नम्बर ले लिया। उनकी बातचीत होने लगी और घरवालों ने बातचीत के बाद शादी भी तय कर दी। दिसंबर में युवक ने अपना फोन खराब होने की बात कहकर युवती को कोहंडौर बाजार बुलाया। युवती का मोबाइल लेकर नया मोबाइल फाइनेंस करवा लिया। कुछ दिनों बाद युवक ने मामा की बीमारी का बहाना बनाकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.