बिजनौर, जुलाई 12 -- कोतवाली देहात। थानाक्षेत्र निवासी एक पक्ष के युवक पर महिला को प्रेम जाल में फंसाकर उसका शारीरिक शोषण करने और विवाह से मुकर जाने का मामला प्रकाश में आया है। चंडीगढ़ से पहुंची महिला ने शनिवार शाम थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत की। मामले की भनक हिन्दू संगठनों को भी लगी तो हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस ने जांच शुरू करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। थाना क्षेत्र के गांव शादीपुर निवासी एक युवक चंडीगढ़ में आटो रिक्शा चलाता था। गोरखपुर निवासी एक महिला की उससे मुलाकात हुई। आरोप है कि युवक ने अपना नाम व पहचान छिपाते हुए महिला को प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद शादी का झांसा देकर संबंध बनाए। दोनों का एक बेटा भी है। आरोप है कि युवक चंडीगढ़ से बिजनौर के कोतवाली देहात थानांतर्गत अपने घर लौट आया और कुछ दिन पूर्व दूसरी युवती से निक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.