नोएडा, फरवरी 20 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने पहचान छिपाकर इंटरनेट कॉल के जरिए लोगों को धमकी देने के मामले में एक आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिसमें कई ऐसे ऐप मिले, जिनका इस्तेमाल वर्चुअल नंबर से कॉल करने और पहचान छिपाने के लिए किया जाता। डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि साइबर क्राइम थाने की टीम सेक्टर-18 मेट्रो स्टेशन के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति डीएलएफ मॉल की ओर से आ रहा है, जो मोबाइल में अलग-अलग एप्लीकेशन डाउनलोड कर इंटरनेट कॉल के जरिए लोगों को अपनी पहचान छिपाकर धमका रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम झारखंड के उधम सिंह नगर निवासी 46 वर्...