अलीगढ़, फरवरी 21 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। कासगंज के एक गांव में इंस्टाग्राम पर पहचान छिपाकर एक युवक ने किशोरी से दोस्ती कर ली। वह किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया। सात दिन तक शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह किशोरी को छोड़कर फरार हो गया। आरोप है कि पुलिस ने मुख्य आरोपी को जेल भेज दिया। जबकि उसके अन्य साथियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। शुक्रवार को पीड़िता ने डीआईजी से न्याय की गुहार लगाई है। जिला कासगंज के एक गांव निवासी किशोरी ने डीआईजी को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि राजीव नाम से इंस्टाग्राम पर आईडी बनाकर एक युवक ने बातचीत शुरू कर दी। दोनों बीच दोस्ती हो गई। किशोरी युवक से मिलने पहंुची तो पता चला कि वह विशेष समुदाय का युवक है। विरोध करने पर आरोपी ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। वह किशोरी को अपनी बातों में बरगला कर ले गया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.