नई दिल्ली, जनवरी 14 -- Union bank of india result: सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को एक बार फिर से भारतीय शेयर बाजार बिकवाली मोड में नजर आए। इस माहौल के बीच भी कुछ शेयर रॉकेट की रफ्तार से बढ़े। ऐसा ही एक शेयर सरकारी- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया लिमिटेड का है। दिसंबर तिमाही के नतीजों में पॉजिटिव संकेत के बाद शेयर डिमांड में आ गए।बैंक की एसेट क्वालिटी में सुधार यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के शेयर बुधवार, 14 जनवरी को 8% तक बढ़ गए। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के नतीजों में बैंक की एसेट क्वालिटी में सुधार दिखा है। ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स (NPA) सितंबर के 3.29% से सुधरकर 3.06% हो गए, जबकि नेट NPA पिछली तिमाही के 0.55% से सुधरकर 0.51% हो गए। बैंक का ग्रॉस NPA दिसंबर तिमाही के आखिर में Rs.32085 करोड़ से सुधरकर Rs.31121 करोड़ हो गया जबकि इसका नेट NPA पिछली तिमाही के...