लखीमपुरखीरी, नवम्बर 27 -- पसगवां ब्लाक सभागार में संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। कार्यक्रम में बीडीओ मोहित कौशिक ने सभागार में मौजूद लोगों को संविधान के प्रति श्रद्धाभाव रखते हुए सदैव जनहित के कार्यों के प्रति समर्पित रहने की शपथ दिलाई । इस अवसर पर एडीओ पंचायत सतीश वर्मा, एपीओ ललित कुमार, प्रभाकर मिश्रा सहित प्रधान व ब्लाक का स्टाफ मौजूद रहा ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.