लखीमपुरखीरी, सितम्बर 9 -- पसगवां थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने रात्रि गश्त के दौरान अवैध असलहा सहित एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से देशी तमंचा 32 बोर, एक जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस बरामद किया है। थाना प्रभारी के अनुसार उपनिरीक्षक हरीश कुमार सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान चौबियापुर तिराहे के पास ग्राम मुक्कदपुर से आरोपी को दबोचा गया। आरोपी की पहचान जय सिंह पुत्र छविनाथ निवासी ग्राम भानपुर, थाना पसगवां के रूप में हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.