औरैया, जनवरी 27 -- फफूंद, संवाददाता। भाग्यनगर ब्लॉक के गांव पसईपुर में पशुओं में खुरपका-मुंहपका और बुखार जैसी संक्रामक बीमारियां फैलने से पशुपालकों में दहशत है। बीते कई दिनों से लगातार पशुओं के बीमार पड़ने के मामले सामने आ रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को आर्थिक नुकसान की आशंका सताने लगी है। ग्रामीणों का कहना है कि समय पर टीकाकरण न होने के कारण बीमारी तेजी से फैल रही है। मजबूरी में पशुपालक निजी पशु चिकित्सकों से इलाज करा रहे हैं, लेकिन कई पशुओं की हालत में खास सुधार नहीं हो पा रहा है। गांव में आधा दर्जन से अधिक पशु बीमार बताए जा रहे हैं। इस संबंध में भाग्यनगर पशु अस्पताल के अधीक्षक डॉ. बी. बी. यादव ने बताया कि बुधवार को गांव पसईपुर में टीकाकरण कराया जाएगा, जिससे बीमारी पर नियंत्रण पाया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.