नोएडा, दिसम्बर 22 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-38 स्थित गार्डन गैलेरिया के अंदर बार के कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई। बताया जा रहा है कि कंपनियों के दो कर्मचारी ने पसंदीदा गाना न बजने पर शराब के नशे में घटना को अंजाम दिया। बार के मैनेजर की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दिल्ली के लक्ष्मी नगर निवासी नवीन कुमार ने बताया कि वह सेक्टर-38 स्थित गार्डन गैलरिया के लोकल बार एवं क्लब में मैनेजर हैं। मुजफ्फरनगर निवासी विक्रांत सिंह और दिल्ली के न्यू अशोकनगर निवासी अमर सिंह रविवार रात बार में पार्टी करने आए। दोनों कंपनी के कर्मचारी हैं। कंपनी के अन्य लोग भी पार्टी में शामिल थे। रात करीब साढ़े बारह बजे विक्रांत और अमर ने मनपसंद गाना बजाने के लिए डीजे नीतिश से कहा। जरा सी देरी होने पर दोनों डीजे के साथ बदसलूकी करने लगे। विरोध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.