देहरादून, नवम्बर 21 -- राजपुर रोड स्थित अरविंद आश्रम में शुक्रवार को उत्तराखंड हिमालय, संस्कृति, मेले, त्योहार, लैंडस्केप की फोटो, उत्तराखंड की महिलाओं के बनाए गए पश्मीना शॉल और ऊन के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। उत्तराखंड के अल्मोड़ा में स्थित पंचाचूली वुमन वीवर्स की महिलाओं द्वारा पिछले 25 सालों से ज्यादा समय से विश्व स्तर के उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। इन्हें अल्मोड़ा से देश और दुनिया के विभिन्न देशों में भेजा जाता है। पंचचुली वुमन वीवर्स हिमाद्रि हैंडलूम के साथ मिलकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उनके बनाए उत्पादों की मार्केटिंग कर रहा है। इन विश्व स्तरीय उत्पादों को इस प्रदर्शनी में बिक्री के लिए रखा गया है। संस्थापिका मुक्ति दत्ता, पंचचूली, हिमाद्रि हैंडलूम की मंजू बिष्ट, दीपा भारती और मुन्नी बिष्ट सहयोग कर रही हैं। इसके अला...