चाईबासा, मार्च 27 -- चाईबासा, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की सत्र 23- 25 की 12वीं बैठक स्थानीय रेस्टोरेंट में चैंबर अध्यक्ष राजकुमार ओझा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में वार्षिक आमसभा अगस्त महीने में करने का निर्णय लिया गया। बैठक में नव वर्ष सम्मेलन समारोह में किए गए खर्च का विवरण कोषाध्यक्ष आयुष दोदराजका ने प्रस्तुत किया। साथ ही सभी सदस्यों का नवीनीकरण शुल्क जमा करने का निर्णय लिया गया। रामनवमी के कार्यक्रम के संयोजक पवन अग्रवाल और मुकेश कुमार बनाए गए। धन्यवाद ज्ञापन महासचिव संतोष सिन्हा ने दिया। बैठक में महासचिव संतोष सिन्हा, कोषाध्यक्ष आयुष दोदराजका, जगविंदर प्रताप सिंह, प्रकाश उपाध्याय, छोटू लाल गुप्ता, मुकेश कुमार, पवन अग्रवाल समेत कई लोह उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.