बोकारो, फरवरी 23 -- बोकारो,प्रतिनिधि। बोकारो जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में रविवार को जेएससीए अंतर जिला अंडर 23 एलीट ग्रुप क्रिकेट टूर्नामेंट में ग्रुप बी का अंतिम लीग मैच खेला गया। सेक्टर 3 स्थित ट्रेनीज हॉस्टल ग्राउंड में खेले गए रोमांचक मैच में बोकारो की टीम ने पश्चिम सिंहभूम की टीम को 5 विकेट से पराजित कर ग्रुप चैंपियन बनने का गौरव पाया। पश्चिम सिंहभूम की टीम ने 50 ओवर में पांच विकेट खोकर 288 रनों का स्कोर बनाया। सचिन दुबे ने 96, आशीष तंवर ने 88,साकेत कुमार सिंह ने 46 व सुमित शर्मा ने नाबाद 38 रन बनाए। बोकारो से विशाल कुमार ने 32 रन देकर व वीरेंद्र कुमार यादव ने 40 रन देकर दो- दो विकेट लिए। जबकि अर्जुन प्रियदर्शी को एक सफलता मिली। जवाबी पारी खेलते हुए बोकारो की टीम ने जीत के लिए जरूरी 289 रन 48 ओवर में 5 विकेट खोकर बना लिए। टीम से ...