एटा, अप्रैल 18 -- बंगाल के मुर्शिदाबाद में लगातार हो रही आगजनी और विरोध में शुक्रवार को हिन्दू वाहिनी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंकने के बाद नारेबाजी की। शुक्रवार को हिन्दू वाहिनी जिलाध्यक्ष मोहित पाठक के नेतृत्व में पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने शहीद पार्क से पैदल चलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक पर पहुंचे। जहां पर हिन्दूवादी संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हो रहे दंगों के विरोध में जमकर नारेबाजी की। नारेबाजी करने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंककर विरोध जताया। लोगों ने कहा कि ममता बनर्जी सरकार ने दंगाईयों को शरण देकर दंगा कराया जा रहा है। हिन्दू वाहिनी पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति से ममता बनर्जी सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। पुतला दहन के दौरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.