मोतिहारी, दिसम्बर 26 -- मोतिहारी, हिप्र.। पश्चिम बंगाल राज्य के वर्द्धमान जिला में 15 अगस्त को सड़क दुर्घटना में पूर्वी चम्पारण जिले के 11 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई थी तथा 35 लोग घायल हो गए थे। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजनों को 2 लाख रुपए तथा घायलों को 50 हजार रुपए मुख्यमंत्री राहत कोष से अनुदान देने की घोषणा की थी। जिला आपदा प्रबंधन की ओर से लाभुकों के बीच कुल 39 लाख 50 हजार के अनुग्रह अनुदान के भुगतान के लिए अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को चेक वितरण किया हैं l इस अवसर पर सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी अखिलेश कुमार भी उपस्थित थे। आपदा प्रबंधन पदाधिकारी ने बताया कि घटना से प्रभावित लोगों को प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतक को 2 लाख रुपए तथा प्रति घायलों को 50 हजार अनुदान भुगतान की कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.