लखनऊ, अप्रैल 19 -- पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून के विरोध के नाम पर हुए बवाल को लेकर विहिप व बजरंग दल ने शनिवार को परिवर्तन चौक से अटल चौक तक पैदल मार्च किया। साथ ही विधानसभा के पास ममता बनर्जी का पुतला फूंका। इस दौरान संगठनों के लोगों ने जमकर नारेबाजी की। कहा कि वक्फ कानून की आड़ में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है। उनके घरों, प्रतिष्ठानों में आगजनी की गई। बंगाल की सीएम ममता बनर्जी विशेष समुदाय को संरक्षण दे रही हैं। लोगों ने बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने और हिंसा की एनआईए से जांच कराने के साथ ही बंगाल की सुरक्षा केंद्रीय बलों के हाथों में देने सहित कई मांगें रखीं। संगठनों ने मांगों को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सहायक पुलिस आयुक्त को सौंपा। इस मौके पर प्रांत संगठन मंत्री विजय प्रताप, विभाग मंत्री योगेश, प्रांत मंत्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.