नई दिल्ली, जनवरी 12 -- पश्चिम बंगाल से बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर निपाह वायरस के दो संदिग्ध मामले सामने आए हैं। उत्तर 24 परगना जिले के एक निजी अस्पताल में तैनात एक पुरुष और एक महिला नर्स में संक्रमण के लक्षण पाए गए हैं। दोनों को आइसोलेशन में वेंटिलेटर पर रखा गया है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, दोनों नर्सों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। दोनों के सैंपल को AIIMS कल्याणी स्थित ICMR की वायरस रिसर्च एंड डायग्नोस्टिक लैबोरेटरी (VRDL) में जांच के लिए भेजा गया था, जहां प्रारंभिक जांच में निपाह वायरस संक्रमण का संदेह हुआ है। बताया जा रहा है कि एक नर्स नादिया जिले की रहने वाली है, जबकि दूसरी बर्धमान जिले की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.