मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 7 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। पश्चिम बंगाल के रेड लाइट एरिया में दुधमुंही बच्ची को छोड़कर एक साल पहले गायब हुई बेनीबाद इलाके की मां कानपुर में मिली। पुलिस ने उसे शनिवार को कानपुर के बारह देवी मंदिर के पास से बरामद किया। पुलिस उसको अपने साथ लेकर लौट रही है। अब उसे कोर्ट में प्रस्तुत कर बयान दर्ज कराया जाएगा। 15 दिनों पहले पश्चिम बंगाल से बच्ची को बरामद करने के साथ पुलिस ने मानव तस्कर इस्लामपुर निवासी मो. नूर इस्लाम उर्फ मनोज के पुत्र मो. हजीउल इस्लाम उर्फ आदिल को गिरफ्तार किया था। बच्ची को पुलिस ने उसके दादा-दादी को सौंप दिया था। लेकिन, मां की बरामदगी को ठंडे बस्ते में डाल दिया था। इसके बाद परिजनों ने डीआईजी जयंतकांत से मिलकर मां को भी बरामद करने की गुहार लगाई। डीआईजी ने बेनीबाद पुलिस पर सख्ती की। बताया कि दुधमुंही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.