फिरोजाबाद, जनवरी 7 -- जनपद के एक अग्नि वीर की पश्चिम बंगाल में ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत खराब होने पर मौत हो गई। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। घटना की जानकारी होने पर अग्निवीर के परिवार में कोहराम मच गया। जनपद के थाना लाइनपार क्षेत्र अंतर्गत गुंदाऊ गांव निवासी 23 वर्षीय जांबाज सैनिक सूरज पुत्र गंगा सिंह पश्चिम बंगाल में अग्नि वीर के पद पर तैनात था। उसकी ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत खराब होने पर मृत्यु हो गई। बताया गया कि मंगलवार शाम को सूरज अपनी ड्यूटी कर अपने कमरे पर पहुंचा था। रात को सूरज की तबीयत अचानक खराब हो गई। जानकारी होने पर तत्कालीन को अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन चिकित्सकों के अथक प्रयासों के बावजूद सूरज को बचाया नहीं जा सका। उपचार के दौरान अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...