नोएडा, अगस्त 13 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। पश्चिम बंगाल निवासी पिता-पुत्र को होटल में कमरा न देने का मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। बताया जा रहा है कि कोलकाता निवासी पिता और उसके 14 वर्षीय बेटे को सेक्टर-44 स्थित ओयो होटल में सिर्फ इसलिए ठहरने से मना कर दिया गया क्योंकि वे पश्चिम बंगाल के हैं। किशोर नोएडा में आयोजित स्केटिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेने आया है। किशोर के पिता का आरोप है कि सेक्टर-44 स्थित होटल के रिसेप्शनिस्ट ने उनकी बुकिंग यह कहते हुए रद्द कर दी कि स्थानीय पुलिस ने उन्हें निर्देश दिया है कि 15 अगस्त तक सुरक्षा कारणों के चलते बांग्लादेश, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के किसी भी व्यक्ति को होटल में कमरा ना दिया जाए। जब उन्होंने इसकी शिकायत ओयो के कस्टमर केयर से की तो रुपये सात से दस दिन के भीतर वापस मिलने की जानकारी दी गई। मजबूरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.