प्रयागराज, फरवरी 24 -- महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ में पश्चिम बंगाल के श्रद्धालुओं के जय श्री राम के उदघोष से पूरा महाकुम्भ नगर गूंज उठा। श्रद्धालु हर हर गंगे, बम बम भोले का जयकारा लगाते रहे। रविवार को पश्चिम बंगाल के आसनसोल से 2000 श्रद्धालुओं का यह विशाल दल 40 बसों में सवार होकर संगम की पावन रेत पर एकत्र हुआ। इसी के साथ यहां श्रद्धालुओं ने प्रमुख संतों के साथ संगम में स्नान भी किया। इसके बाद संतों और श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से राम नाम का जप किया। अयोध्या के संत और रघुवंश संकल्प सेवा के अध्यक्ष स्वामी दिलीप दास त्यागी ने बताया कि मंत्रोच्चार के बीच मां गंगा, यमुना और सरस्वती में दल ने स्नान किया। आयोजक मंडल के अध्यक्ष कृष्णा प्रसाद के अनुसार महाकुम्भ की महायात्रा हमारे लिए विशेष महत्व रखती है। उन्होंने बताया कि इस महाआयोजन की तैयारी सभी श्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.