हरिद्वार, फरवरी 21 -- हरिद्वार रेलवे स्टेशन से मुरादाबाद मंडल रेल प्रशासन ऋषिकेश-पश्चिम बंगाल के बीच होली स्पेशल आरक्षित दो ट्रेनों का संचालन करेगा। शनिवार को सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि होली पर योगनगरी ऋषिकेश-कोलकाता-योगनगरी ऋषिकेश होली स्पेशल आरक्षित ट्रेन संचालित होगी। बताया कि योगनगरी ऋषिकेश-कोलकाता के बीच ट्रेन का संचालन 26 फरवरी और दो मार्च को ऋषिकेश स्टेशन से होगा। कोलकाता-योगनगरी ऋषिकेश के बीच ट्रेन का संचालन 28 फरवरी और चार मार्च को कोलकाता स्टेशन से होगा। ट्रेन में ऐसी, स्लीपर और जनरल कोच लगाए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.