नई दिल्ली, जनवरी 2 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भाजपा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आरोप लगाया है कि वह जंगल राज और गुंडा राज का चेहरा बन गई हैं। राज्य में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। पार्टी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि ममता बनर्जी खुलेआम धमकियां दे रही हैं। एक मुख्यमंत्री जो संविधान को बनाए रखने की शपथ लेती हैं, देश के गृह मंत्री को धमकी देती हैं। भाजपा प्रवक्ता ने कहा है कि ममता बनर्जी के संरक्षण में पूरे राज्य में जंगल राज कायम है और हर कोई परेशान है। भाटिया ने कांग्रेस और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए उन पर छल की राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश में लगातार चुनाव हार रहे हैं और फिर बिना किसी आधार के झूठे दावे करते हैं। उन्होंने राहुल को पार्ट टाइम ने...