लखनऊ, फरवरी 22 -- लखनऊ। पश्चिम बंगाल रानाघाट से लोकसभा सदस्य जगन्नाथ सरकार ने एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत रविवार को लखनऊ में बंगाली समाज के लोगों से संवाद किया। वीआईपी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में बंगाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता अब विकास चाही है। जगन्नाथ ने कहा कि बंगाल अपनी संस्कृति विरासत के लिए हमेशा से पूरे विश्व में जाना जाता रहा है। उन्होंने कई महापुरुषों का नाम लेते हुए कहा कि आज पश्चिम बंगाल की अस्मिता खतरे में है। उन्होंने पश्चिम बंगाल सरकार पर रोहिंग्या और बांग्लादेशियों भारतीय नागरिकता दिलाने में मदद का आरोप लगाया। उन्होंने बंगाली समाज से आगामी विधानसभा चुनाव में बंगाल पहुंचने का आह्वान किया। मुर्शिदाबाद, मालदा में हो रहे दंगों का भी जिक्र करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी चरम ...