रांची, अप्रैल 21 -- राची, वरीय संवाददाता। मौसम में एक बार फिर उलटफेर के साथ सोमवार से रांची समेत पूरे राज्य में गर्मी बढ़ने के आसार हैं। पश्चिम से आ रही गर्म और शुष्क हवा के कारण तापमान में पांच डिग्री तक की बढ़ोतरी के आसार हैं। हवा की दिशा में हुए इस परिवर्तन से सामान्यत: मौसम साफ रहेगा। लेकिन गर्मी सिलसिला 25 अप्रैल तक जारी रह सकता है। हालांकि इसके बाद मौसम दोबारा करवट लेगा और आसमान में बादल डेरा डाल सकते हैं। रांची का अधिकतम पारा 3 डिग्री उछला पिछले 24 घंटे को देखें तो रांची सहित राज्य में मौसम गर्म रहा। रविवार को उमस भरी गर्मी से लोग परेशान भी हुए। इस बीच रांची के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री से ज्यादा का उछाल देखा गया। इस तरह यह 33.7 डिग्री से बढ़कर 36.8 डिग्री पर चला गया। न्यूनतम पारा भी दो से पांच डिग्री तक बढ़ा राज्य के अन्य सभी ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.