रांची, फरवरी 17 -- पश्चिमी विक्षोभ के पूर्व की ओर बढ़ने के कारण झारखंड के मौसम में बदलाव देखा जाएगा। मौसम विभाग ने कहा है कि राज्य में 5 दिन बिजली गिरने के साथ ही बारिश होने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान भी बढ़ेगा, जिससे गर्मी का अहसास होगा। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि झारखंड के कई हिस्सों में 19 फरवरी से गरज के साथ बारिश और बिजली चमकने की संभावना है। उन्होंने बताया कि मंगलवार से राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग के सोमवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों में राज्य भर में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। हालांकि चतरा में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.