रांची, जनवरी 30 -- रांची, वरीय संवाददाता। उत्तर की सर्द हवा की रफ्तार के कारण झारखंड में शुक्रवार की रात में ठंड बढ़ गयी। पिछले 24 घंटे की तुलना में दो से तीन डिग्री न्यूनतम तापमान में कमी आई है। सुबह में रांची में कुहासा रहा। इससे पुणे और हैदराबाद से आ रहे दो विमान डायवर्ट हो गए। दो विमान एक घंटे विलंब रहे। राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान गिर सकते हैं। राज्य में अगले चार दिनों के दौरान आंशिक बादल छा सकते हैं। तीन फरवरी को गढ़वा, पलामू और आसपास के जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, रांची में सुबह नौ बजे तक 900 मीटर की दृश्यता रही। सुबह 8.25 बजे पुणे से रांची आ रहा विमान कोलकाता के लिए डायवर्ट हो गया। यह विमान कोलकाता से 12 बजे लौटा और यात्रियों को लेकर बेंगलुरु रवाना हुआ। नौ बजे हैदराबाद से आ रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.