भोपाल, जनवरी 21 -- मध्य प्रदेश में अगले दो दिनों में मौसम बदलने वाला है और इस दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के रास्ते देश के उत्तरी हिस्सों में सक्रिय होगा। विभाग के अनुसार यह सिस्टम सामान्य सिस्टम से ज्यादा ताकतवर है और इसका असर पहले देश के उत्तरी हिस्सों में दिखाई देगा, इसके बाद मध्य प्रदेश में भी 1-2 दिन तक इसका असर दिखाई देगा। ऐसे में प्रदेश के कई हिस्सों में मावठा गिरने के आसार हैं। इस दौरान 23 जनवरी शुक्रवार को प्रदेश के मुरैना, भिंड, ग्वालियर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य स्थानों पर घने बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के ग्वालियर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.