मुरादाबाद, फरवरी 19 -- हिमालय क्षेत्र पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ ने मुरादाबाद में दस्तक दी जिसके चलते बुधवार को आसमान पर आंशिक तौर से बादल छा गए। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार ताजा पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज गुरुवार को आसमान बादलों से ढका रहेगा और बारिश होने के आसार हैं। बारिश के चलते दिन के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने का अनुमान जताया गया है। पश्चिमी विक्षोभ का असर शुक्रवार पूर्वान्ह तक बना रह सकता है। विक्षोभ के निष्क्रिय होने पर रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। मुरादाबाद में बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.