नई दिल्ली, जनवरी 28 -- पश्चिमी विक्षोभ की वजह से उत्तर भारत में मौसम ने करवट ले ली है। उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में कई जगहों पर ओलावृष्टि के साथ बारिश हुई। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक 28 जनवरी यानी बुधवार को भी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। पहाड़ी राज्यों में मंगलवार को हुई बर्फबारी और मैदानी इलाकों में हुई बारिश से उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ने के बीच राष्ट्रीय राजधानी में पिछले चार वर्षों के जनवरी माह में इस बार सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई और कश्मीर में बर्फबारी से हुई सफेद चादर ने हवाई और सड़क यातायात को बाधित कर दिया।दिल्ली का मौसम दिल्ली में मंगलवार को भारी बारिश और गरज के साथ तेज हवाएं चली, जिसके साथ ही 2022 के बाद जनवरी महीने की यह सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई। यहां इस बार जनवरी महीने में कुल बारिश 24 मिलीमीटर ...