सीतामढ़ी, जनवरी 31 -- सीतामढ़ी। जिले में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव शुक्रवार को स्पष्ट रूप से देखने को मिला। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे और धूप-छांव का खेल चलता रहा। विक्षोभ के असर से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिससे ठंड में एक बार फिर बढ़ोतरी हो गई है। सुबह और देर रात कनकनी वाली ठंड ने लोगों को परेशान किया। वहीं कई इलाकों में देर तक कोहरा भी छाया रहा। कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय व प्रधान वैज्ञानिक डॉ. रामेश्वर प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन भर 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलती रहीं। जिससे ठंड का अहसास और बढ़ गया। बदलते मौसम का असर आम जनजीवन पर भी दिखा। ठंड और कोहरे के कारण सुबह के समय सड़कों पर आवाजाही कम रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.