सीतामढ़ी, जनवरी 29 -- सीतामढ़ी। जिले में बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ का असर स्पष्ट रूप से देखने को मिला। दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। जिससे मौसम का मिजाज बदला-बदला सा नजर आया। कभी हल्की धूप निकलती तो कुछ ही देर में बादल फिर से आसमान पर छा जाते। पूरे दिन धूप और छांव का खेल चलता रहा। जिससे लोगों को सर्दी का एहसास अधिक हुआ। वैज्ञानिक डॉ. राम ईश्वर प्रसाद ने बताया कि जिले का अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान सामान्य के आसपास रहने के बावजूद ठंड में इजाफा महसूस किया गया। उन्होंने बताया कि बादलों की मौजूदगी और ठंडी हवाओं के कारण सुबह और शाम के समय ठंड का प्रकोप अभी कुछ दिनों तक जारी रह सकता है। सुबह के समय कोहरे और ठंडी हवा के चलते लोग घरों से निकलने में हिचकते नजर आए। खासकर स्कूल जाने...