नई दिल्ली, फरवरी 13 -- राजस्थान में एक बार फिर मौसम करवट लेने की तैयारी में है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार राज्य में अगले सप्ताह एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिसके असर से कई जिलों में बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। फिलहाल हल्के बादलों और ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे सुबह-शाम सर्दी का अहसास बढ़ गया है। गुरुवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में आसमान में हल्के बादल छाए रहे। धूप की तीव्रता कम रहने और ठंडी हवाएं चलने से दिन के तापमान में गिरावट देखी गई। खासकर शेखावाटी अंचल में न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की गई, जिससे लोगों को फरवरी के मध्य में एक बार फिर हल्की सर्दी का सामना करना पड़ा।फतेहपुर में सबसे कम पारा प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 5.9 डिग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.