मेरठ, जनवरी 3 -- भारतीय किसान आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप त्यागी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को राज्यसभा सांसद डॉ लक्ष्मीकांत बाजपेयी से मुलाकात की और उन्हें पश्चिमी यूपी को अलग कर दिल्ली के साथ मिलाकर ग्रेटर दिल्ली प्रदेश बनवाए जाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने इस संबंध में मांगपत्र सौंपा। मांगपत्र में कहा गया कि उत्तर प्रदेश की आबादी 25 करोड़ है जो रूस से भी ज्यादा है। देश के सबसे छोटे राज्य गोवा में प्रति व्यक्ति आय 5.96 लाख रुपये है तो वहीं यूपी की प्रति व्यक्ति आय 1.08 लाख रुपये है। यूपी की जीडीपी में पश्चिमी यूपी का हिस्सा 71 फीसदी से ज्यादा है जबकि यहां विकास पर खर्च 18 फीसदी ही किया जाता है। पश्चिमी यूपी से हाईकोर्ट 700 किलोमीटर और राजधानी लखनऊ की दूरी 600 किलोमीटर है। इसके चलते पश्चिमी यूपी को यूपी से काटकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.