धनबाद, फरवरी 22 -- पुटकी, प्रतिनिधि। मुनीडीह के धोबनी धंडावर स्थित हटिया प्रांगण में नौ दिवसीय श्रीश्री 108 रूद्र महायज्ञ के तीसरे दिन यज्ञ मंडप में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शुक्रवार को पश्चिमी झरिया क्षेत्र के जीएम अरिंदम मुस्तफी ने यज्ञ कार्यालय व मेले का उद्घाटन फीता काटकर किया। मौके पर यज्ञ समिति के सदस्यों ने जीएम अरिंदम मुस्तफी को अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। यज्ञ में उपस्थित हुए जीएम अरिंदम मुस्तफी व एपीएम आशीष मिश्रा ने यज्ञ में मत्था टेक क्षेत्र के सुख समृद्धि की कामना की। मौके पर गोपीनाथडीह पंचायत के मुखिया बिजेंद्र पासवान, प्रीतम रवानी, समिति अध्यक्ष बिनोद प्रसाद महतो, उपाध्यक्ष सुरेश सिंह चौधरी, सचिव गौतम सिंह चौधरी, सह सचिव इंद्रजीत महतो, कोषाध्यक्ष रमेश चंद्र रवानी, रमेश सिंह चौधरी, कपिल महतो, निवारण महतो, विश्वजीत चंद्...