नई दिल्ली, मई 19 -- पश्चिमी चंपारण के गौनाहा के मंगूराहा वन क्षेत्र के घेघवलिया सरेह में सोमवार की दोपहर में एक तेंदुए ने वनकर्मी समेत दो लोगों को घायल कर दिया। जिसके बाद से गांव में दहशत है। एक ही दिन में तेंदुए ने दो हमले किए हैं। दोनों घायलों का इलाज गौनाहा रेफरल अस्पताल में कराया गया। जानकारी के मुताबिक प्रसंडा गांव निवासी पुरन महतो (55 वर्ष) अपने खेत में खाद लगा रहा था। इसी बीच गन्ने के खेत से निकलकर तेंदुए ने किसान पर हमला बोल दिया। जिससे उसका एक हाथ जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ गन्ने की खेत में भाग गया। आनन-फानन में दोमाठ मुखिया प्रतिनिधि सुनील महतो और ग्रामीणों ने उसे गौनाहा रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां उसकी प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी गयी। इसकी सूचना वनकर्मियों को दी गयी। भतूजला के टाइगर ट्रेकर धर्मेंद्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.