देवरिया, जनवरी 9 -- महुआडीह, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के हरैया पोखरी के बगल स्थित खेत में गुरुवार की सुबह एक युवक का शव बरामद किया गया। शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होने की बात कह रही है। पड़ोसी प्रांत बिहार के पश्चिमी चंपारण के रामनगर थाना क्षेत्र के जबका चुड़िहरवा निवासी सुरैया (32) पुत्र मुन्ना एक सप्ताह पहले मजदूरी करने के लिए लखनऊ अपने साले के पास गए थे। एक दिन काम करने के बाद बिना बताए लखनऊ से निकल गए। इसके बाद साथ काम करने वाले अन्य मजदूरों व साले ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। तभी से परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। इस बीच गुरुवार की सुबह उसका शव महुआडीह थाना क्षेत्र के हरैया और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.