मधुबनी, मार्च 8 -- झंझारपुर। पश्चिमी कोसी नहर प्रणाली का निरीक्षण करने केंद्रीय टीम झंझारपुर पहुंची। केंद्रीय बजट में पश्चिमी कोसी नहर प्रणाली के लिए मिथिलांचल को दिए गए लगभग 32000 करोड रुपए का यह कवायद शुरू हुआ है। टीम में शामिल दिल्ली और पटना के इंजीनियरों के साथ दरभंगा और मधुबनी के सभी अधीक्षण अभियंता, कार्यपालक अभियंता साथ में थे। जांच अधिकारी गुरुवार को ही दरभंगा के इलाके से जांच शुरू की और नेपाल बॉर्डर तक अवलोकन करते हुए शुक्रवार को सुपौल जिले के वीरपुर की तरफ रवाना हो गई। झंझारपुर पश्चिमी कोशी नहर के कार्यपालक अभियंता अंगेश कुमार से मिली जानकारी के अनुसार टीम के सदस्य केंद्र प्रायोजित योजना से कोशी नहर प्रणाली के लाइनिंग की अंतिम बिंदु तक जांच करने पहुंचे थे। कार्य का उद्देश्य नहर के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाना है। केंद्रीय बजट में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.