बिजनौर, अगस्त 5 -- चांदपुर में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद हाईकोर्ट की बेंच स्थापित करने की वर्षों पुरानी मांग को लेकर अधिवक्ताओं का संघर्ष जारी है। सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शमशाद अहमद के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम नितिन तेवतिया को सौंपा। अधिवक्ताओं ने सरकार से मांग की कि शीघ्र ही इस गंभीर समस्या का समाधान करते हुए क्षेत्र में हाईकोर्ट की बैंच की स्थापना की जाए, जिससे आम नागरिकों को न्यायिक राहत मिल सके। ज्ञापन देने वालों में हरिश्वर सिंह एड, सुनील कुमार शर्मा, रियाज आलम, अकरम हाशमी, काजी तनवीर आलम, नीरज चौहान ,नसीम अहमद ,नौशाद अहमद, सिराजुद्दीन, मनोज कुमार, तुलाराम सिंह, दिनेश कुमार,छत्रपाल सिंह, विशाल कुमार, आनंद कुमार आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.