मुजफ्फरपुर, मार्च 25 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पश्चिमी इलाके के शराब माफिया ने उत्तरप्रदेश से शराब की खेप मंगाई थी। उसी इलाके में शराब की अनलोडिंग कर धंधेबाजों को सप्लाई करनी थी। इससे पहले ही उत्पाद विभाग की टीम ने रविवार की रात सदर थाना के पताही से शराब लोड ट्रक को जब्त कर लिया। जांच के दौरान ट्रक के भीतर बने गुप्त तहखाना से 240 कार्टून विदेशी शराब बरामद की गई। बाहर से देखने पर ट्रक बिल्कुल खाली दिख रहा था। इस दौरान चालक वैशाली के लगन सहनी और खलासी नीरज कुमार को भी गिरफ्तार किया गया था। उत्पाद टीम की प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने बताया कि पताही चौक से आगे बढ़ने के बाद ट्रक को रिसीव किया जाता। इससे पूर्व ही पकड़ा गया। गिरफ्तार चालक और खलासी से पूछताछ और जब्त मोबाइल की जांच में उत्पाद विभाग टीम को शराब माफिया के संबंध में कई सुरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.