बेगुसराय, फरवरी 19 -- नावकोठी, निज संवाददाता। समसा पंचायत अंतर्गत करैईटांड़ चंडिका स्थान में एक दिवसीय पशु स्वास्थ्य शिविर एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पशुपालकों को वैज्ञानिक पद्धति से पशुपालन की जानकारी देना, पशुओं के स्वास्थ्य की जांच करना तथा उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ना था। शिविर में किसानों को कृमिनाशन, नियमित टीकाकरण, बंध्याकरण, संक्रामक और असंक्रामक रोगों की पहचान एवं रोकथाम की विस्तृत जानकारी दी गयी। कार्यक्रम के अंत में किसानों ने इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे आयोजन की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.